Sunday, 3 June 2018

एलटी ग्रेड में 3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी , रुकी हुई पदोन्नतियों का रास्ता साफ

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एलटी ग्रेड में पुरुष वर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ा रहे लगभग 3300 शिक्षक शामिल हैं। इस सूची के बाद विभाग में वर्षों से रुकी हुई पदोन्नतियों का रास्ता साफ हो गया। .
वरिष्ठता सूची जारी होने शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे लगभग 500 से अधिक पदों पर प्रमोशन होंगे। लम्बे समय से शिक्षक अपने मूल पद से रिटायर हो रहे थे। प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के कारण ख़ाली चल रहे प्रधानाचार्य पद भी भरेंगे।
यह मामला कई वर्षो से न्यायालय में चल रहा था जिससे 2012 से राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पदों पर प्रमोशन ही नहीं हो पा रहे थे। प्रमोशन रुके होने के कारण राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के तमाम पद भी खाली थी। वरिष्ठता सूची 1991 से 2018 तक प्रभावित रही यानी 1991 व इसके बाद नियुक्त शिक्षकों की पदोन्नति अब तक नहीं हुई है लेकिन अब वरिष्ठता सूची के बाद खाली पदों पर प्रमोशन हो जाएंगे।.
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने प्रस्ताव पारित कर उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल समेत सभी अधिकारियों व निदेशक साहिब सिंह निरंज के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सभी याचिकाओं का निस्तारण करते हुए वरिष्ठता सूची जारी की है। .
.इससे सरकारी स्कूलों में शैक्षिक वातावरण सुधरेगा और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी। .



एलटी ग्रेड में 3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी , रुकी हुई पदोन्नतियों का रास्ता साफ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: bankpratiyogi

0 comments:

Post a Comment