Saturday, 27 February 2021

सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को उम्र में नहीं मिलेगी छूट

 सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों के दाखिले में दस फीसद आरक्षण तो दे दिया, लेकिन एससी-एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की तरह आरक्षण के साथ उन्हें आयु सीमा और फीस में छूट देने से इन्कार कर दिया।


सरकार ने ऐसी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि आयु सीमा में ढील और प्रयासों की संख्या में छूट उन मामलों में एक विशेष व्यवस्था के तहत दी जाती है, जब मांग के मुताबिक पात्र व्यक्ति इस व्यवस्था के तहत उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रलय ने पिछले दिनों संसद को यह जानकारी दी।

सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को उम्र में नहीं मिलेगी छूट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: bankpratiyogi

0 comments:

Post a Comment