लखनऊ : प्रदेश में लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग से पूछा है कि क्या लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होना चाहिए? गौरतलब है कि अभी जो लेखपाल सेवा नियमावली प्रचलित है, उसमें लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता नहीं है। 1राजस्व विभाग में लेखपालों के तकरीबन 4000 पद खाली हैं। इन पदों पर होने वाली भर्ती का मामला पिछले कुछ महीनों से लटका है। लेखपाल का पद समूह ‘ग’ का है। समूह ‘ग’ और ‘घ’ के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की है। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में लेखपालों की भर्ती करने के लिए राजस्व परिषद को छूट दी गई थी। योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नए सिरे से गठन हुआ।
Home /
up lekhpal /
उप लेखपाल समाचार : प्रदेश में लेखपालो की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य किया जा सकता है , लेखपाल के तक़रीबन 4000 पदों होनी है भर्ती
Sunday, 25 March 2018

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment