Monday, 11 December 2017

2012 से 17 तक की भर्तियों की हो रही जांच:योगी

राज्य मुख्यालय प्रमुख संवाददाताभ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार को ट्वीट किया है। लिखा है कि एक मार्च 2012 से 31 मार्च 2017 तक भर्तियों में हुई धांधली की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की हिदायत दी गई है।मुख्यमंत्री के ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश में भर्तियों में हुई धांधली की जांच हो रही है। यूपीपीसीएस भर्ती की सीबीआई जांच कराई जा रही है। 23 भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। लिखा है कि धांधली की शिकायत मिलने 3307 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से भ्रष्टाचार रोकने के तहत म़ेडिकल प्राक्यूरमेंट बोर्ड का गठन किया गया है। साफ्टवेयर की मदद से ट्रांसफर प्रक्रिया कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई गई है। सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में गन्ना क्रय केंद्रों को भी भ्रष्टाचार मुक्त किया गया है। 35 तौल लिपिकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ ही सात को निलंबित किया है। बिजली चोरी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली थाने स्थापित किए जाएंगे। विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंचाने वालों पर रासुका और गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
राज्य मुख्यालय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिर गुजरात जा रहे हैं। वह मंगलवार शाम को लखनऊ लौटेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह 8.30 बजे गोरखपुर से गुजरात के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.55 बजे से लेकर रात्रि 10.30 बजे तक वह गुजरात के अरावली, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा व गांधी नगर शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह गांधी नगर में सेक्टर 20 स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्रम करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह 8.30 बजे गांधी नगर के सर्किट हाउस से चलकर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हेलीकाप्टर से मेहसाणा व आनंद में जनसभाएं एवं बापूनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।



2012 से 17 तक की भर्तियों की हो रही जांच:योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: bankpratiyogi

0 comments:

Post a Comment